इंदौर स्पेशल शाही शिकंजी | Indore Special Shahi Shikanji Recipe in Hindi

Print Friendly and PDF
इंदौर स्पेशल शाही शिकंजी | Indore Special Shahi Shikanji Recipe in Hindi - Priya R - Magic of Indian Rasoi

शाही शिकंजी इंदौर (मध्य प्रदेश ) की प्रख्यात ड्रिंक है | यह आम शिकंजी की तरह निम्बू और चीनी से नहीं बनता | इसमें राबड़ी और बंदे हुए दही का इस्तिमाल होता है | इसे और शाही बनाने के लिए इसमें केसर और एलची डाला जाता है |आप चाहे तोह इसमें मेवा (काजू, बादाम और पिस्ता ) भी डाल सकते है | शाही शिकंजी गर्मियों में ज़रूर से बनाये |

शाही शिकंजी के वीडियो रेसिपी देखने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें:

सामग्री:

राबड़ी के लिए:

५०० म. ल. फुल फैट दूध
३ बड़े चमच चीनी
१-२ चुटकी केसर
१-२ चुटकी एलची पाउडर

बंदा हुआ दही (दही का मस्का) बनाने के लिए:

२०० ग्राम ताजा दही

सजावट के लिए पिस्ता (वैकल्पिक)
सेवा के लिए बर्फ के क्यूब्स (वैकल्पिक)

सेर्वेस: ४०० म.ल. शाही शिकंजी (लगभग २ गिलास ) बनती है
तैयारी समय: २० मिनट 
कुकिंग समय: ३० मिनट 
कुल समय: ५० मिनट 
* १ कप = २३७ म.ल.

विधि:

रबड़ी बनाने के लिए :

१. एक पतीली में दूध गरम करे |
२. दूध में उबला आ जाये तोह आँच धीमी से माध्यम कर दे और इसमें केसर डाले |
३. दूध को बीच बीच में चलते रहे और इसमें गाड़ा होने दे | लगभग १५-२० मिनट के बाद दूध आधा हो जायेगा |
४. एलची पाउडर और चीनी डाले | १-२ मिनट और पकाये फिर आँच बंद कर दे |
५. राबड़ी को एक पयेले में निकल ले और ठंडा होने दे |
६. जब राबड़ी सामान्य तापमान पर आ जाये तोह इसे फ्रिज में ६-८ घंटे के लिए ठंडा होने दे |

बंदा हुआ दही बनाने के लिए:

१. एक बाउल के ऊपर बारीक़ छनी या मलमल का कपड़ा रखे |
२. दही को छनी में डाले और इसे ढक कर फ्रिज में ८-९ घंटे के लिए रख दे |
३. ८ घंटे के बाद दही का पानी निचे बाउल में निकल जायेगा और छनी में दही का मस्का रह जायेगा |

शाही शिकंजी बनाने के लिए:

१. बंदा हुआ दही और राबड़ी को मिक्सर जार में डाले | आप इसे हैंड ब्लेंडर से भी कर सकते है |
२. स्वाद अनुसार आप और चीनी डाल सकते है | बर्फ के क्यूबस डाले |
३. ब्लेंड करे और शाही शिकंजी त्यार है |
४. ठंडा ठंडा सर्वे करे |