सिंधी साई भाजी | चना दाल और पालक सब्जी | Sindhi Sai Bhaji Recipe in Hindi

Print Friendly and PDF

सिंधी साई भाजी | चना दाल और पालक सब्जी | Sindhi Sai Bhaji Recipe in Hindi - Priya R - Magic of Indian Rasoi

सिंधी साई भाजी एक बहुत ही प्रख्यात सब्जी है | यह एक करी है जिसमे चना दाल, पालक और अन्य सब्जियों को इस्तिमाल होता है | यह बहुत ही पोस्टिक है | इसे सादे चावल या फिर सिंधी मीठे चावल (तहिरी) के साथ परसो जाता है |हर सिंधी खाने की तरह आप इसे पापड़ और आचार के साथ परोसे |

सिंधी साई भाजी का वीडियो रेसिपी देखने के लिए नीचे दिए गए PLAY बटन पर क्लिक करें:

सामग्री:

२ बड़े चमच तेल
१ छोटी चमच जीरा
१/४ छोटी चमच हींग
१ बारीक़ कटा हुआ प्याज
३ बारीक़ कटा हुआ टमाटर
१/२ इंच अदरक (कीमा बनाया हुआ या कटा हुआ)
१ बारीक कटी हुई हरी मिर्च
२ छोटी चमच लाल मिर्च पाउडर
२ छोटी चमच धनिया पाउडर
१/४ छोटी चमच हल्दी पाउडर
१/२ छोटी चमच आमचूर पाउडर
१ बारीक़ कटा हुआ आलू
१/४ कप मटर
१/२ कप दल (3 घंटे भिगोई हुई )
२ कप बारीक़ कटा हुआ पालक
१ - १/२ कप पानी या आवश्यकता अनुसार
नमक स्वाद अनुसार

सर्वस: २-३ व्यक्तियों के लिए
तैयारी समय: २० मिनट
पकाने समय: १५ मिनट
कुल समय: ३५ मिनट
* १ कप = २३७ मि.ली.

विधि:

१. प्रेशर कुकर में तेल गरम करे और जीरा डाले |
२. जीरा जब सुन्हेरा हो जाये तब हींग और प्याज डाले | प्याज को २-३ मिनट के लिए भुन ले |
३. टमाटर और अदरक मिर्ची का पेस्ट डाल कर पकाये २-३ मिनट के लिए |
४. टमाटर जब नरम हो जाये तब इसमें लाल मिर्ची, धनिया, हल्दी, आमचुर और नमक डाले | तेल छुटने तक पकाये |
५. अब आलू, मटर, दाल और पालक डाले | पालक का पानी छुटने तक पकाये |
६. ज़रुरत अनुसार पानी डाले और प्रेशर कुकर का ढकन लगा कर ६-७ सिटी आने तक पकाये | आँच बंद कर दे और कुकर को ठंडा होने दे|
७. साई भाजी को चेक कीजिये | ज़रुरत लगे तोह २-३ सिटी और दिला दे |
८. साई भाजी को पाव भाजी मैशर से पीस ले | एक उबला दिलाये और साई भाजी त्यार है |
९. सिंधी साई भाजी को प्लेन चावल और पापड़, आचार के साथ परोसे |